सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (सीसीआरटी) ने वर्ष
1985 से सीसीआरटी ‘शिक्षक पुरस्कार’ योजना आरम्भ की है जिसके
अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित शिक्षकों को एक प्रशंसा पत्र, एक
स्मृति चिह्न, एक अंगवस्त्रम् तथा रूपये 10,000 की राशि प्रदान
की जाती है । अभी तक देश भर के 356 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया
गया है ।