होम
  संगठन  
  परिचय  
  प्रशिक्षण  
  समुदाय तथा विस्‍तार सेवा कार्यक्रम  
  सांस्‍कृतिक साफ्टवेयर  
  प्रकाशन  
  छात्रवृत्ति    
  शिक्षक पुरस्‍कार  
  सांस्‍कृतिक क्‍लब  
  संस्‍कृति- न्‍यूज लैटर
 
  गतिविधियां  
  आंकड़े  
 
नोडल अधिकारी  
टेंडर  
 
  स्रोत  
  डाउनलोड्स  
  सम्‍पर्क करें  
  कलाकारों का ब्‍यौरा  
  महत्‍वपूर्ण वेबसाइट्स  
  प्रश्‍न पूछना  
  सवाल-जवाब  
  सूचना का अधिकार  
 

 
अधिकांशत : पूछे जाने वाले प्रश्‍न

 
प्रश्‍न सीसीआरटी द्वारा प्रस्‍तावित किए गए विभिन्‍न प्रशिक्षण कार्यक्रम कौन से हैं ?
उत्‍तर

सीसीआरटी द्वारा विभिन्‍न सेवारत प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रस्‍तावित किए जाते हैं जिन्‍हें मुख्‍य रूप से तीन श्रेणी में बांटा जा सकता है :

क्र.स. 
कार्यक्रम
प्रतिभागी
अवधि
1
अनुस्‍थापन प्रशिक्षण कार्यक्रम

- मिडिल/सेकेण्‍डरी/सीनियर सेकेण्‍डरी के सेवारत शिक्षक 
   एन.सी.टी.ई. से मान्‍यता प्राप्‍त,
- डाडट/एस.सी.ई.आर.टी./बी.एड./एम.एड. के शिक्षक
- प्रशिक्षक/प्रशिक्षण कॉलेज

22-24 कार्य दिवस

18 कार्य दिवस


2
 कार्यशालाएं
 जैसे
 

- शिक्षा में पुतलीकला की भूमिका
- समाजोपयोगी उत्‍पादक कार्य/कार्यानुभव
- प्राकृतिक एवं सांस्‍कृतिक विरासत के संरक्षण
   में स्‍कूलों की भूमिका

- हमारी सांस्‍कृतिक विरासत


- प्राइमरी स्‍कूल
- प्राइमरी से सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल
- प्राइमरी से सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल

- प्राइमरी से सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल

13-15 कार्य दिवस
10-11 कार्य दिवस
10-11 कार्य दिवस

10-11 कार्य दिवस

3
 सेमिनार/कार्यशालाऐं - शिक्षा प्रशासक
 3-5 दिन
- विदेशों से शिक्षाविद्
 3-30 दिन
   
 
प्रश्‍न सीसीआरटी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कैसे भाग लिया जा सकता है ?
उत्‍तर

सीसीआरटी द्वारा प्रत्‍येक आगामी वित्‍त वर्ष के लिए मार्च माह के प्रथम सप्‍ताह तक अपनी गतिविधियों का कैलेण्‍डरी तैयार किया जाता है । पूर्ण रूप से तैयार अनुसूची संबंधित राज्‍य शिक्षा विभाग को इस अनुरोध के साथ भेजी जाती है कि वे पात्र शिक्षकों के नामों की सिफारिश भेजें । इस शीर्षक अनुसूची को सीसीआरटी की वेबसाइट www.ccrtindia.gov.in. पर देखें ।

कोई भी प्रमाणिक शिक्षक/प्रशिक्षक जो प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने का इच्‍छुक हो उसे जिला शिक्षा अधिकारी DDPI/उपनिदेशक/स्‍कूल निरीक्षक/नोडल अधिकारी से सम्‍पर्क करना चाहिए (कृपया संबंधित नोडल अधिकारी के लिए वेबसाइटwww.ccrtindia.gov.inपर देखें ।

सीसीआरटी में विधिवत् रूप से आवेदन पत्र की प्राप्ति के पश्‍चात चयनित शिक्षक/प्रशिक्षक को पर्याप्‍त समय रहते पूर्ण अनुदेशों सहित आमंत्रण पत्र भेजा जाता है । आवेदन प्रपत्र तथा प्रतिभागिता से संबंधित ब्‍यौरा सीसीआरटी की वेबसाइट www.ccrtindia.gov.in.से भी डाउन लोड किया जा सकता है ।

   
प्रश्‍न क्‍या सीसीआरटी शिक्षक/व्‍यक्तियों से सीधे ही आवेदन स्‍वीकार करती है ?
उत्‍तर नहीं । किसी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम/कार्यशाला में भाग लेने के लिए आवेदन पत्र को संबंधित अनुभाग द्वारा उचित माध्‍यम से भिजवाना होता है ।
   
प्रश्‍न विभिन्‍न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु शुल्‍क किस प्रकार निर्धारित हैं ?
उत्‍तर सीसीआरटी के अपने विभिन्‍न प्रशिक्षण कार्यक्रम सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों/शिक्षक प्रशिक्षकों के लिए नि:शुल्‍क होते हैं । प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेने हेतु कोई शुल्‍क नहीं लिया जाता । तथापि, पब्लिक स्‍कूलों को भी भुगतान के आधार पर प्रशिक्षण दिया जा सकता है ।
   
प्रश्‍न प्रतिभागी शिक्षक(कों) के आने-जाने, ठहरने व भोजन का खर्चा कौन वहन करता है ?
उत्‍तर वर्तमान नियमों के अनुसार प्रतिभागियों के आने-जाने, ठहरने व भोजन का खर्चा सीसीआरटी द्वारा वहन किया जाता है और इस प्रकार संबंधित स्‍कूल या राज्‍य शिक्षा विभाग पर कोई अतिरिक्‍त वित्‍तीय भार नहीं पडता ।
   
प्रश्‍न

क्‍या प्रतिभागिता के लिए कोई वरीयताएं हैं ?

उत्‍तर यदि कोई शिक्षक निर्धारित मानकों को पूरा करता है, तो उसे प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु बुलाया जा सकता है । महिला शिक्षकों तथा ग्रामीण एवं दूर दराज के आरक्षित श्रेणियां के शिक्षकों को वरियता दी जाती है ।
   
प्रश्‍न

छात्रवृत्ति योजना का क्‍या उद्देश्‍य है ?

उत्‍तर

छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्‍य 10 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभाशाली युवा बालक-बालिकाओं को, जो या तो मान्‍यता प्राप्‍त विद्यालयों में पढ़ रहे हैं अथवा पारम्‍परिक कला शैलियों से जुड़े परिवारों से संबंधित हैं, को विभिन्‍न सांस्‍कृतिक क्षेत्रों में अपना विकास करने हेतु सुविधाएं उपलब्‍ध कराना है जैसे-संगीत, नृत्‍य एवं नाटय की पारम्‍परिक शैलियां, चित्रकारी, मूर्तिकला तथा मृ:त प्राय शिल्‍प कलाएं । दुर्लभ एवं लुप्‍त होते जा रहे कलारूपों पर विशेष बल दिया जाता है ।

   
प्रश्‍न छात्रवृत्ति प्राप्‍त करने के लिए कौन पात्र है ?
उत्‍तर 10 से 14 वर्ष की आयु वर्ग के वे बच्‍चे आवेदन करने के लिए पात्र हैं, जिनकी जन्‍मतिथि 1-7-1995 तथा 30-6-1999 के बीच है (दोनों दिन शामिल है) और जो किसी मान्‍यता प्राप्‍त स्‍कूल में पढ़ रहे हैं, इस योजना के अन्‍तर्गत वर्ष 2009-10 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं ।
   
प्रश्‍न

चयन हेतु क्‍या सामान्‍य प्रक्रिया अपनाई जाती है ?

उत्‍तर केन्‍द्र द्वारा प्रत्‍येक वर्ष माह अगस्‍त में योजना के बारे में अग्रणी समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित किया जाता है । आवेदन प्रपत्र 01 सितम्‍बर से वेबसाइड पर/डाक द्वारा/व्‍यक्तिगत रूप से प्राप्‍त किये जा सकते हैं । पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्रों को सीसीआरटी, नई दिल्‍ली में जमा करने की अंतिम तिथि प्रत्‍येक वर्ष 31 दिसम्‍बर है, केन्‍द्रीय चयन समिति द्वारा सिफारिश किये गये अभ्‍यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु देश भर के विभिन्‍न स्‍थानों पर साक्षात्कार/जांच परीक्षा के लिए बुलाया जाता है । साक्षात्‍कार में बुलाये गये अभ्‍यर्थियों को सीसीआरटी द्वारा यात्रा भत्‍ता दिया जाता है । योजना की विस्‍तृत जानकारी सीसीआरटी की वेबसाइट www.ccrtindia.gov .in.पर उपलब्‍ध है ।
   
प्रश्‍न आवेदन पत्र कैसे प्राप्‍त किया जा सकता है ?
उत्‍तर आवेदन प्रपत्र प्रत्‍येक वर्ष 01 सितम्‍बर से केन्‍द्र की वेबसाइट www.ccrtindia.gov.inसे डाउनलोड किया जा सकता है । इसे सीसीआरटी कार्यालय, नई दिल्‍ली तथा इसके क्षेत्रीय केन्‍द्रो-हैदराबाद, उदयपुर एवं गुवाहाटी से भी व्‍यक्तिगत/डाक द्वारा नि:शुल्‍क प्राप्‍त किया जा सकता है । विभिन्‍न राज्‍यों में नॉडल अधिकारियों को भी योजना एवं प्रपत्र उपलब्‍ध कराये गये हैं । पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को सीसीआरटी, नई दिल्‍ली में जमा करने की अंतिम तिथि प्रत्‍येक वर्ष 31 दिसम्‍बर है ।
   
प्रश्‍न छात्रवृत्ति और शिक्षण शुल्‍क की राशि कितनी है ?
उत्‍तर छात्रवृत्ति की राशि रूपये 3600/-(तीन हजार छह सौ मात्र) प्रति वर्ष है और संस्‍था व गुरु को विशेष प्रशिक्षण हेतु भुगतान किये गये वास्‍तविक शुल्‍क की राशि रूपये 3600/-(तीन हजार छह सौ मात्र) की अधिकतम सीमा तक प्रतिपूर्ति की जाती है ।
   
प्रश्‍न की अवधि कितनी है ?
उत्‍तर

योजना के अन्‍तर्गत प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति प्रारम्‍भ में दो वर्ष के लिए दी जाती है और इसे प्रत्‍येक दो वर्ष पश्‍चात् शिक्षा की प्रथम विश्‍वविद्यालय डिग्री पूरी करने तक अथवा 20 वर्ष की आयु प्राप्‍त करने तक, जो भी पहले हो, नवीकृत किया जाता है, बशर्तें कि छात्रवृत्ति धारक अच्‍छी प्रगति बनाये रखे ।

   
प्रश्‍न वर्ष कितनी छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है ?
उत्‍तर

प्रत्‍येक वर्ष राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 500 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती है ।

   
प्रश्‍न क्‍या छात्रवृत्ति हेतु किसी श्रेणी एवं क्षेत्र आदि के लिए आरक्षण उपलब्‍ध है ?
उत्‍तर छात्रवृत्ति केवल प्रतिभा/योग्‍यता के आधार पर प्रदान की जाती है । तथापि 3 छात्रवृत्तियां प्रत्‍येक संघ शासित प्रदेश के लिए, 5 छात्रवृत्तियां प्रत्‍येक राज्‍य के लिए तथा कम से कम 10 छात्रवृत्तियां जम्‍मू-कश्‍मीर राज्‍य के लिए 25% छात्रवृत्तियां उन परिवारों के बच्‍चे के लिए जो पारम्‍परिक कलाओं से जुड़े हुए हैं । 20 छात्रवृत्तियां विशेष रूप से विकलांग बच्‍चों के लिए आरक्षित हैं ।
   
प्रश्‍न क्या छात्रवृत्ति योजना के अन्‍तर्गत कोई प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है ?
उत्‍तर हां, योजना के नियमानुसार छात्रवृत्ति के सफलतापूर्वक से पूर्ण होने पर ही प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है ।
   
प्रश्‍न

क्‍या आय का कोई मानक है ?

उत्‍तर ग्रामीण क्षेत्रों, कस्‍बों तथा निम्‍न आय वर्ग के परिवारों के बच्‍चों को वरीयता दी जाती है । तथापि छात्रवृत्तियां प्रदान करने का मुख्‍य आधार योग्‍यता/प्रतिभा है ।
   
प्रश्‍न मैंने सीसीआरटी का प्रकाशन एवं ऑडियो-विज्‍युअल सामग्री देखी है । इसे प्राप्‍त करने का तरीका क्‍या है ?
उत्‍तर सीसीआरटी के प्रकाशनों का लक्ष्‍य भारतीय संस्‍कृति के विभिन्‍न पक्षों के प्रति समझ व रसमयता उत्‍पन्‍न करना है । इसके अन्‍तर्गत कलात्‍मकता व सौंदर्य के प्रत्‍ययों पर प्रकाश डाला जाता है, ताकि सांस्‍कृतिक रूपों का आत्‍यांतिक मर्म उद्घारित हो सके । यह प्रकाशन एवं आडियो-विज्‍युअल सामग्री जैसे वीडियो सी.डी  ऑडियो कैसिट तथा स्‍लाइड भुगतान के आधार पर प्राप्‍त की जा सकती है । भुगतान आदि के बारे में विस्‍तृत जानकारी सीसीआरटी की वेबसाइट www.ccrtindia.gov.in  पर प्रोडक्‍ट कैटलॉग क्लिक करके प्राप्‍त की जा सकती है ।
   
प्रश्‍न

समुदाय तथा विस्‍तार सेवाएं कार्यक्रम का क्‍या उद्देश्‍य है ?

उत्‍तर

सीसीआरटी द्वारा अपने समुदाय तथा विस्‍तार सेवाएं कार्यक्रम के अन्‍तर्गत स्‍कूली छात्रों तथा स्‍वैच्छिक संगठनों द्वारा चलाये जा रहे अनौपचारिक स्‍कूलों अध्‍ययनरत बच्‍चों के लिए विभिन्‍न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है । जिसमें निम्‍नलिखित गतिविधियां शामिल हैं :

    शैक्षिक भ्रमण :
      :  स्‍मारक
      :  संग्रहालय
      :  कला वीथियां
      :  शिल्‍प केन्‍द्र
      :  प्राणि-उद्यान/बगीचे
      :  विषय वस्‍तु केन्द्रित विशिष्‍ट प्रदर्शियां

  • स्‍थानीय रूप से कम कीमत वाले संसाधनों का उपयोग करते हुए शिल्‍प सीखने से संबंधित कार्यशालाएं ;

 

  • प्राकृतिक तथा सांस्‍कृतिक विरासत के संरक्षण पर शिविर ;
  • विविध कला रूपों पर कलाकारों तथा विशेषज्ञों द्वारा व्‍याख्‍यान प्रदर्शन ;

 

  • विद्यालयों में कलाकारों तथा शिल्पियों द्वारा प्रदर्शन ;
  • कक्षा-शिक्षण के पूरक रूप में सलाइड-व्‍याख्‍यान ;

 

  • शिक्षा में पुतली कला पर कार्यशालाएं ;
  • विशेष रूप से विकलांग छात्र/छात्राओं के लिए कार्यशालाएं ;

 


इन कार्यक्रमों में रूचि रखने वाले स्‍कूल हमारी वेबसाइटwww.ccrtindia.gov.in/download.से फार्म डाउन कर सकते हैं ।


 
संस्‍कृति मंत्रालय भारत सरकार
के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन
15 ए, सैक्‍टर-7, द्वारका,नई दिल्‍ली-110075

सांस्‍कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्‍द्र
दूरभाष नं0 (011) 25088638, 47151000
फैक्‍स 91-11-25088637
ई-मेल :-
dg.ccrt@nic.in

HOME